हरियाणा 661 करोड़ बैंक घोटाले में CBI को मिली खुली छूट

4
661 करोड़ के बैंक घोटाले में सीबीआई को खुली छूट से बढ़ी अफसरशाही में बेचैनी

हरियाणा में 661 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सरकार की सख्ती के बीच मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) को खुली छूट मिलने से अफसरशाही में बेचैनी बढ़ गई है। दो आईएएस अधिकारियों पंकज अग्रवाल और आरके सिंह को गिरफ्तार कर चुकी सीबीआई के निशाने पर छह और आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें पूछताछ के लिए कभी भी बुलाया जा सकता है। कुछ आरोपित अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी को पुख्ता सबूत मिले हैं, जिनमें लेन-देन का जिक्र है।

घोटाले के चलते निलंबित चल रहे आएएस अधिकारी प्रदीप कुमार गिरफ्तारी के डर से चार दिन से भूमिगत हैं। सीबीआई की छापेमारी के बीच उन्होंने पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी है, जिस पर कोर्ट से सीबीआई से दो जुलाई तक जवाब मांगा हुआ है। इसके अलावा दो और आईएएस अधिकारियों से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है, जिन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्माल फाइनांस बैंक में हुए घोटाले की तह तक पहुंचने में जुटी सीबीआई एक-एक विभाग की फाइल, बैंक अधिकारियों और लाभार्थियों की अलग-अलग जांच कर रही है।